Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम बदलाव और ठंड के कारण लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने शुरु कर दिए हैं। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जा रहा है। सुबह सड़क पर टहलने वालों की संख्या कम रही। लोगों ने घरों में ही रहकर व्यायाम किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में बीते दो दिनों से नम पछुआ हवाओं की वजह से हल्की ठंड बढ़ी है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही है। दिन में धूप जरूर हो रही है, लेकिन उसका असर कम हो गया है। शनिवार के न्यूनतम तापमान में तीन दिन में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 22 फरवरी को तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 24 फरवरी को 11.5 दर्ज किया गया। रविवार को भी थोड़ी-थोड़ी देर पर बादल छाए दिखे। हवाओं के कारण सुबह हल्की गलन का एहसास हुआ।
विज्ञापन
फरवरी में अब तक तीन बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर देखने को मिल चुका है। शनिवार को सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे और हवा चलती रही। ऐसा ही हाल रविवार को भी है। शाम को भी ऐसा ही मौसम रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पछुआ हवाओं में नमी अधिक है। अगले सप्ताह फिर मौसम बदलने और बूंदाबांदी के आसार हैं।