फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव मंदिर के पास दुकानों में शार्ट सर्किट से लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Sun, 25 Feb 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मार्कंडेय महादेव मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित दुकानों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग देर रात में शार्ट सर्किट से लगी। गनीमत रही कि लोगों ने आनन-फानन खंभे से विद्युत कनेक्शन काट दिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चौबेपुर स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर के मुख्य द्वार के सामने रेलिंग के पास लगी दुकानों में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में 10 दुकानें आ गईं, जिससे सभी दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। आधी रात के बाद आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक दुकानें जलकर राख हो गई थीं।

विज्ञापन


यह है मामला
मार्कंडेय धाम के मुख्य द्वार पर सामने रेलिंग के दोनों तरफ दुकानें लगी हैं। शनिवार की आधी रात के बाद करीब एक बजे बिजली के शार्ट सर्किट के कारण दुकानों में आग लग गई। घटना से दुकान में रखा पूजन सामग्री, रेवड़ी, लाची, खिलौने आदि सामग्री जलकर खाक हो गया। आस-पास के लोगों ने पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास किया पर असफल रहे। 

आग लगने की घटना से राजकुमार यादव, सुनील यादव, सुर्जन यादव, अर्जुन यादव, साहिल अली, कैलाश यादव, सविता यादव, सूबेदार निषाद, सीता देवी आदि कई लोगों की दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंची, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने खंभे से विद्युत कनेक्शन काट दिया। जिससे कई दुकानें नष्ट होने से बच गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें