वाराणसी। मुंबई में हो रही तेज बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचीं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 11061 के वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12.25 बजे है लेकिन यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से शाम 3.25 बजे पहुंची।
इसी तरह ट्रेन संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 7.45 बजे के बजाय ढाई घंटे की देरी से रात 10.15 बजे कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर पहुंची। उधर, दिल्ली से आने वाली ट्रेन संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय सुबह 4.40 बजे के बजाय दो घंटे 20 मिनट की देरी से सुबह 7 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची। ब्यूरो