वाराणसी में बारिश के बाद जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
अभी तो मानसून आने वाला है। बुधवार को जरा सी बारिश हुई तो जलनिकासी, नाला सफाई आदि को लेकर वाराणसी नगर निगम की तैयारियों पर पानी फिर गया। उधर कालोनियों में भी जगह-जगह जलभराव होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में पिछले एक सप्ताह से नाला सफाई कार्य चल रहा है।
स्थिति यह है कि यहां सफाई के बाद शिल्ट भी बाहर छोड़ दिया जा रहा है। अब बुधवार को जरा सी बारिश क्या हुई, सड़कों से लेकर कालोनियों तक जलभराव हो गया। इधर लहरतारा, मंडुवाडीह, सिगरा आदि जगहों पर सिल्ट जो निकालकर बाहर रखा गया था, वह बारिश के पानी के साथ नाले में चला गया।
साड़ी की ओट लिए खड़ी तीन लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
पतित पावनी गंगा तट पर दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं का दावा विकास प्राधिकरण, नगर निगम करते हैं। बुधवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर साड़ी की ओट लिए खड़ी तीन लड़कियां नगर निगम और विकास प्राधिकरण के घाटों पर मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत को बयां कर रही हैं। घाटों पर चेंजिंग रुम की कमी के चलते आए दिन ऐसे हालात बनते हैं। काशी के घाट पर सामने आई इस तस्वीर पर शायद जिम्मेदारों को शर्म आ जाए।