फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में जलापूर्ति बाधित, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन जलकल विभाग पाइपों के लीकेज तक ठीक नहीं करा पा रहा है। नवाबगंज इलाके में पिछले एक माह से लीकेज के चलते जलापूर्ति बाधित है। शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

नवाबगंज खोजवां मार्ग पर दयाल टावर से महज चंद कदम पर दो स्थानों पर पाइप में लीकेज है। जिसके चलते लगातार पेयजल बर्बाद हो रहा है। पाइप से पानी लीक होने के चलते लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। जिन घरों में थोड़ा बहुत पानी आ रहा है वह दुर्गंध युक्त और मटमैला है। लोगों ने बताया कि कौड़ी माता मंदिर, दुर्गाकुंड, घसियारी टोला, कसाईबाड़ा आदि क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है।
क्षेत्र में पिछले एक माह से पानी की समस्या है। पूरा पानी सड़क पर बह रहा है। मुख्य सड़क पर दो जगह पानी लीक हो रहा है। स्नान करने के लिए हैंडपंप का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल
पेयजल की शिकायत जलकल और नगर निगम के अधिकारियों से कर चुकी हूं। हर बार आश्वासन दिया जाता है। क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है।
- सीता शर्मा, पार्षद नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें