फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल, थल और नभ से कर सकेंगे खिड़किया घाट का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
टूरिज्म का नया स्पॉट खिड़किया घाट बनकर तैयार है। 35.83 करोड़ की लागत से विकसित घाट की जल, थल और नभ से कनेक्टिविटी का ध्यान रखा गया है। यहां से बस, रेल और हवाई टिकट की सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। खिड़किया घाट पर पर्यटन सुविधाओं का विकास होने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। चंदौली और बिहार की ओर से आने वाले लोग यहां अपने वाहन खड़े कर नाव से काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने के साथ दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देख सकेंगे। घाट पर दो हैलीपैड भी बनाए जाएंगे। अंग्रेजों के जमाने में बने मालवीय पुल के समीप खिड़किया घाट को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पर्यटन के नए केंद्र के तौर पर विकसित किया गया है। 13 दिसंबर को वाराणसी दौरे केे दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इसके लोकार्पण के भी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशन से सीएनजी भरवा सकेंगे नाव
गंगा में चलने वाली सीएनजी नावें खिड़किया घाट में बनाए गए फिलिंग स्टेशन से ईंधन ले सकेंगी। खिड़किया घाट पर डेडिकेटेड ई-रिक्शा कॉरिडोर की कनेक्टिविटी भी दी जाएगी। घाट पर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों की सहूलियत का भी पूरा ध्यान रखा गया है। खिड़किया घाट पर वाटर स्पोर्ट्स, लाइब्रेरी, मॉर्निंग वॉक और व्यायाम की सुविधा भी दी जाएगी। फूड प्लाजा के साथ ही आरओ प्लांट और हैंडीक्राफ्ट मार्केट भी होगा।
इको फ्रेंडली घाट पर हरियाली का रखा ध्यान
कार्यदायी संस्था के अनुसार, गाबियन और रोटेशन वॉल से तैयार इको फ्रेडली घाट के इर्दगिर्द हरियाली होगी। यह काशी के पुराने घाटों की तरह ही दिखेगा, लेकिन बाढ़ में पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। साइनेज बोर्ड पर काशी के महत्वपूर्ण स्थानों, घाटों और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई है। इस घाट को काशी के उत्तरी छोर के आदि केशव से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

खिड़किया घाट पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। काशी का पहला ऐसा घाट होगा जिसकी कनेक्टिविटी जल, थल और नभ तीनों से होगी। - दीपक अग्रवाल मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें