अस्सी घाट पर बढ़ा गंगा का जलस्तर।
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा की सहायक नदियां उफान पर हैं। इसका असर गंगा के जलस्तर पर भी पड़ रहा है। दो दिन के घटाव के बाद मंगलवार को फिर से जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।
गंगा एक सेमी प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ने लगी है, हालात को देखते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस भी सतर्कता बरत रही है।
ये भी पढ़ें : मंदिर के सामने मछली के बर्तन नल पर धोने को मना किया, तो भतीजे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
गंगा की सहायक नदियां, चंबल, टौंस, केन, बेतवा यमुना में आ रहे बारिश के पानी से गंगा में बढ़ाव शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर शाम पांच बजे तक 63.54 मीटर पर पहुंच गया है। नाविकों ने बताया कि अभी गंगा का खतरा बना हुआ है। ऐसे में नावों का संचालन बंद है।