फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल विभाग के ठेकेदार ने खाया जहर, बकाया भुगतान न मिलने पर चले गए थे डिप्रेशन में

Mon, 30 Sep 2019 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में जलकर विभाग के ठेकेदार द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी होते ही परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा निवासी विनय श्रीवास्तव ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद उन्हें परिजन कबीरचौरा अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होते ही बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कबीरचौरा के डॉक्टरों के मुताबिक विनय की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल विनय श्रीवास्तव की फर्म वीके इंटर प्राइजेज को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। इससे वह डिप्रेशन(तनाव) में थे। यह फर्म कई साल से नगर की सीवर सफाई का कार्य कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया भुगतान की मांग करने पर जलकल सचिव नाराज हो गए और फर्म को काली सूची में डाल दिया। ठेकेदार ने नगर आयुक्त, जलकल जीएम, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल समेत कई अफसरों से गुहार लगाई लेकिन कहीं से भी उसे राहत नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें