फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर के 39 प्रमुख स्थानों पर शुरू हुआ वाटर कूलर व प्याऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच नगर निगम ने शहरवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत दी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में प्यास बुझाने के लिए नगर निगम ने 17 स्थानों पर वाटर कूलर और 22 स्थानों पर प्याऊ का इंतजाम किया है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इन सुविधाओं का उद्देश्य आम जनता को पीने का ठंडा और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है। प्याऊ का संचालन उद्यान विभाग की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन

निगम का कहना है कि अगर किसी अन्य क्षेत्र से मांग आती है, तो भविष्य में इन सुविधाओं की संख्या को और बढ़ाया जा सकता है। नगर निगम की ओर से अस्सी घाट, रविदास गेट, गोलघर कचहरी रोड, पांडेयपुर चौराहा, कचहरी परिसर, सारनाथ जोनल कार्यालय, धोबीघाट बजरडीहा, महमूरगंज तिराहा, ऋषे-मांडवी जोनल कार्यालय, रामनगर किला और मंसा देवी मंदिर सहित कुल 13 स्थानों पर वाटर कूलर अब पूरी तरह से चालू हो गए हैं। वहीं, शेष स्थानों पर भी जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा, शहर के 22 अन्य प्रमुख स्थलों पर भी प्याऊ शुरू किए गए हैं। इनमें लक्सा थाने के पास, रत्नाकर पार्क, आनंद बाग पार्क, मैदागिन, शहीद उद्यान (पूर्वी द्वार के पास), कचहरी, पांडेयपुर हनुमान मंदिर, मच्छोदरी पार्क, तेलियाबाग तिराहा, रामकटोरा चौराहा, सिगरा थाने के सामने और विभिन्न प्रमुख घाट जैसे अस्सी घाट, दशाश्वमेध, नमो घाट और भैंसासुर घाट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें