फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बन रहा वॉर रूम, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण

Sun, 23 Sep 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शास्त्री स्मृति भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 सितंबर को बनारस आएंगे। बताया जा रहा है कि इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही वॉर रूम का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन


वॉर रूम के लिए सेना के अधिकारियों से बात की जा रही है। इस वार रूम में चीन और पाकिस्तान के युद्ध की दुर्लभ तस्वीरें लगाई जाएंगी। देश के वीर सपूतों की बहादुरी का वर्णनात्मक चित्र लगाए जाएंगे। युद्ध की दुर्लभ तस्वीरों को देखने पर्यटक दूर-दूर से आएंगे। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। काम तेजी से निबटाया जा रहा है।

रंग रोगन के साथ ही फर्नीचर आदि तैयार हो रहे हैं। शहर के रामनगर में पूर्व पीएम की स्मृति में बनने वाले स्मारक के एक कमरे में वॉर रूम बनाया जा रहा है। शास्त्री स्मृति भवन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र सुनील शास्त्री, प्रमुख सचिव, संस्कृति मंत्री को आना था। बड़ी संख्या में लोग इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री स्मृति भवन को सजाने का काम तेज

cm yogi
क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि किसी कारणवश लोग नहीं आ पाए। तैयारियों की समीक्षा करने ये लोग जल्द आएंगे। फिलहाल तारीख तय नहीं हुई है। शास्त्री स्मृति भवन को सजाने और संवारने का काम तेजी से हो रहा है।

मूल भवन के अंदर वाले कमरे में देवी-देवताओं के चित्र, धार्मिक पुस्तक और एक टेप रिकार्डिंग होगी, जिसमें भक्ति गीत और भजन बजते रहेंगे। एक कमरे मे शास्त्रीजी के जीवन पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिसे बच्चे देखेंगेे।

एक कमरे में शास्त्रीजी से जुड़ी स्मृतियों को सजाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। बाहरी कमरे में एक कार्यालय होगा। एक कमरे में लाइब्रेरी होगी ताकि शोधकर्ताओं को लाभ मिल सके। चर्चा यह भी है कि 27 को यह कार्यक्रम नहीं हुआ तो दो अक्टूबर को होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें