गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों भाग निकले और अनुराग लहूलुहान हाल में अचेत था। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि व्यापार की आपसी स्पर्धा में गोली चली है। नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है।
अवैध तरीके से जेसीबी से मिट्टी की खोदाई और ट्रैक्टर, डंपर से लोडिंग व अनलोडिंग का खेल चल रहा है। रात में मिट्टी की खोदाई और ढुलाई हो रही है। रात 12 बजे से भोर तक रिंग रोड सहित शहर की सड़कों पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर दौड़ते हैं। इस कारोबार से जुडे़ लोग थाने और चौकियों को सेट किए हुए हैं।
चोलापुर सेे लेकर लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र तक यह कारोबार जबरदस्त तरीके से चल रहा है। मिट्टी खोदाई का कार्य चोलापुर थाना क्षेत्र में होता है, यहीं से मिट्टी ढुलाई के कार्य और बेलवा बाबा में एक प्लाट को पाटने को लेकर मझमिटिया गांव में एक गुट ने दूसरे गुट को गोली मारी है।
उघोरामपुर गांव में पिछले दो दिन से हो रही मिट्टी खनन को लोगों ने अवैध बताते हुए चोलापुर पुलिस को सूचना दी। गांव के बबलू सिंह ने तहरीर दी। बबलू का आरोप है कि अवैध तरीके से दर्जनों ट्रैक्टर और जेसीबी मिट्टी की खोदाई कर रहे हैं, जिससे उनकी घर और खेत को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीण पुलिस के ट्विटर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।