फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आटा, सूजी और मैदा हुआ महंगा, जीएसटी से और पड़ेगी महंगाई की मार

Tue, 19 Jul 2022 02:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पहले से ही आटा, सूजी और मैदा के बढ़े भाव के कारण लोग महंगाई से जूझ रहे हैं। मंगलवार से जीएसटी लगने की घोषणा से लोगों को और जेबें ढीली करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से आपकी जेब और ढीली होने वाली है। जीएसटी लगने से अब आपको पैकेज्ड एवं लेबल वाले दही, पनीर, लस्सी और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं की अधिक कीमत देनी होगी। नॉन ब्रांडेड उत्पादों में गेहूं, चावल, दाल सहित अन्य चीजों पर 18 जुलाई से पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगी।

विज्ञापन


पहले से ही आटा, सूजी और मैदा के बढ़े भाव के कारण लोग महंगाई से जूझ रहे हैं, इस घोषणा के लागू होने से लोगों पर और महंगाई की मार पड़ेगी। पिछले तीन दिनों में आटा प्रति किलो दो रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह सूजी और मैदे के भाव में भी प्रति किलो दो रुपये की तेजी आई है।

वाराणसी के व्यापारी शशांक साहू ने बताया कि तीन दिन पहले तक जो आटा 1200 से 1250 रुपये प्रति 50 किलो आ रहा था, वह अब 50 रुपये बढ़कर 1300 से 1350 रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह सूजी 1430 से 1480 और मैदा 1320 से 1370 रुपये प्रति 50 किलो पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय थोक मार्केट में आटा 26 से 27 रुपये प्रति किलो और खुले में 29 से 30 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। सूजी थोक में 28.60 से 29.60 रुपये प्रति किलो और खुले में 32 से 35 रुपये प्रति किलो क्वालिटी अनुसार है। 23 से 24 रुपये प्रति किलो चलने वाला मैदा भी थोक 26.40 से 27.40 रुपये पर पहुंच गया है।

खुले में इसके 29 से 30 रुपये प्रति किलो भाव है। सावन माह के शुरू होने के साथ ही नागपंचमी, इसके बाद राखी, तीज, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी जैसे पारंपरिक पर्वों की धूम रहेगी। तीज पर बेटियों के लिए सिंधारे में भेजने के लिए गुझिया, घेवर आदि तैयार कराया जाता है। ऐसे में महंगाई की मार में इस बार बेटियों को त्योहार पर सिंधारे पर भी महंगाई की मार पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें