फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलमार्ट अब बनारस और इलाहाबाद में भी खोलेगी रिटेल स्टोर

Mon, 25 Jun 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका की बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट बनारस और इलाहबाद में रिटेल शॉप खोलने जा रही है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। वाराणसी के सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, लंका और वरुणापार इलाकों में इसके लिए हाल ही में सर्वे कराया गया है। 
विज्ञापन


चुनिंदा उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने के साथ-साथ कंपनी की टीम ने वाराणसी शहर के आसपास सब्जी और खाद्यान्न की पैदावार से जुड़े आंकड़ों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ बड़े किसानों से मुलाकात भी की है।

सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही रिटेल शॉप खुल जाएगी। फिलहाल वॉलमार्ट के लखनऊ में दो स्टोर हैं। अब कंपनी यहां नए दो नए स्टोर और खोलने की योजना बना रही है। वॉलमार्ट भारत में 50 नए स्टोर खोलने की तैयारी में है। कंपनी का फोकस फूड एंड रिटेल सेक्टर पर है।
विज्ञापन


वॉलमार्ट के एक स्टोर से प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से करीब ढाई हजार लोगों को रोजगार मिलता है। एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी की योजना यूपी और उत्तराखंड में रोजगार के 40 हजार से अधिक अवसर पैदा करने की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें