वीर बहादुर यादव की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
प्रतापगढ़ जा रहे थे कार सवार सभी लोग
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भूपौली चौकी इंचार्ज और प्रतापगढ़ के अंतु थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के अमित सिंह, उनकी पत्नी रीता सिंह, कैली निवासी सोनू पांडेय, भूपौली चौकी पर तैनात सिपाही वीर बहादुर यादव वैगनआर कार से रिंग रोड-3 गंगा पुल से होकर वाराणसी से जा रहे थे। सभी को प्रतापगढ़ दरोगा अमित सिंह के घर जाना था।
तत्काल राहत और बचाव
क्रेटा सवार सकलडीहा थाना क्षेत्र के बढ़वल निवासी मिथिलेश सिंह, बेटा प्रकाश सिंह, बहू अन्नू सिंह व नाती काव्यांश भी घायल हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची चांदपुर, चिरईगांव व जाल्हूपुर पुलिस चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सिपाही वीर बहादुर को मृत घोषित कर दिया। चौबेपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि दरोगा अमित सिंह को गंभीर चोटें हैं। दिशा भ्रम को लेकर दोनों वाहन आमने-सामने टकराए।
कौन था वीर बहादुर
वीर बहादुर यादव लंबे समय से भोपौली चौकी पर तैनात थे और अपनी कार्यशैली के लिए विभाग व क्षेत्र में लोकप्रिय थे। अम्बेडकरनगर जिले के निवासी वीर बहादुर की कुछ महीनों बाद शादी होने वाली थी। उनके असमय निधन से विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।