फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फ्रेट मल्टीमॉडल के तौर पर विकसित होगा व्यासनगर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यासनगर स्टेशन को फ्रेट मल्टीमॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। रेल और सड़क मार्ग के बीच स्थित व्यासनगर को जमीन की उपलब्धता और सरल, सुलभ परिवहन की व्यवस्था के नाते चिह्नित किया गया है। पिछले माह उत्तर रेलवे नई दिल्ली फ्रेट अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम ने सर्वे करते हुए फ्रेट मल्टीमॉडल पर मुहर लगाई। लखनऊ मंडल में आलमबाग के बाद दूसरा स्टेशन व्यासनगर बनेगा। डीएफसी से भी व्यासनगर का सीधा जुड़ाव होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में व्यासनगर स्टेशन मालगाड़ियों का सबसे बड़ा हब होगा। वाराणसी, पीडीडीयूनगर और प्रयागराज की ओर से आवाजाही करने वाली मालगाड़ियां व्यासनगर से होकर ही आगे बढ़ेंगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) की ओर से सात सौ करोड़ की लागत से व्यासनगर में आठ किमी लंबा फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इससे लखनऊ-वाराणसी-प्रयागराज रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही काफी सुुगम होगी। पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयूनगर स्टेशन के यार्ड स्थित डीजल शेड से व्यासनगर तक आठ किमी का फ्लाईओवर बनना है, उस पर से मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें गुजरेंगी। माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए व्यासनगर स्टेशन सबसे उपयुक्त होगा।

कंप्यूटरीकृत होगी माल की लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था
रेल अधिकारियों के अनुसार कंप्यूटरीकृत व्यवस्था के तहत माल की लोडिंग और अनलोडिंग होगी। मालगाड़ियों के वैगन नंबर को कर्मचारियों को ढूंढ़ना नहीं पड़ेगा। जहां माल की लोडिंग और अनलोडिंग होनी होगी, वह जगह स्क्रीन के जरिये मालूम चल जाएगी। बहुत बड़ा वेयर हाउस और निगरानी व्यवस्था के तहत नाइट विजन वाले हाई रेवोल्यूशन के सीसी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन

व्यासनगर स्टेशन को फ्रेट मल्टीमॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। फ्रेट अधिकारियों की टीम इस दिशा में काम कर रही है। - गौरव दीक्षित, स्टेशन निदेशक, कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें