फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिना जूते व्यायाम कर रही थीं छात्राएं, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य बाल अधिकार संरक्षण टीम की निर्मला सिंह पटेल, अशोक यादव ने सोमवार को सेवापुरी और पिंडरा विकास खंड के आंगनबाड़ी केंद्र, कंपोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का दौरा किया। विद्यालय की खिड़कियों पर लगे जाले और गंदगी देख नाराजगी जताई। निर्मला सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी जल्द से जल्द साफ सफाई और मच्छरों से बचाव के लिए जाली लगवाने का आदेश दिया। साथ ही प्रकाश की व्यवस्था कराने को कहा। बच्चों से सवाल जवाब भी किया। टीचर लिस्ट चेक किया और उनकी उपस्थिति देखी। अक्षय पात्र से विद्यालयों में भेजे जा रहे हैं भोजन के स्वाद को भी चखा और बृहस्पतिवार को कढ़ी और चावल देने को कहा। कस्तूरबा विद्यालय में भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद टीम पिंडरा के कस्तूरबा विद्यालय पहुंची। मौके पर बालिकाएं चप्पल पहन कर व्यायाम कर रही थीं। टीम ने प्रधानाध्यापक को जूते उपलब्ध कराने को कहा। सेवापुरी विकासखंड के देईपुर ग्रामसभा में आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म में हिस्सा लिया। इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, डिप्टी सीएमओ एसएस कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें