फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रेन से उतरते ही पाइए विश्वनाथ मंदिर का टिकट और प्रसाद, इस माह शुरू होगी व्यवस्था

Sat, 18 May 2024 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: सितंबर 2019 में यह व्यवस्था पहले से ही कैंट स्टेशन पर थी लेकिन कोरोना काल के बाद इस व्यवस्था पर ब्रेक लग गई। चार साल बाद इसे फिर से शुरू हो रही है। इससे यात्रियों को बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिल जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सुगम दर्शन का टिकट फिर से कैंट रेलवे स्टेशन से मिलेगा। कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित न्यास परिषद का सेंटर लोकसभा चुनाव के बाद जून के पहले सप्ताह में चालू हो जाएगा। मंदिर न्यास और उत्तर रेलवे अधिकारियों के बीच इस पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन पर 18 सिंतबर 2019 को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का टिकट सेंटर का लोकार्पण किया गया था। यहां न्यास की ओर से तीन कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। यहां से सुगम दर्शन, मंगला आरती, विशेष पूजा और प्रसाद का टिकट भी कटता था। इसके बाद कोरोना काल में बंद रहा। पुन: 12 दिसंबर 2021 को सेंटर का शुभारंभ हुआ। मई 2023 में इस केंद्र से मंगला आरती और सप्तऋषि आरती का फर्जी टिकट का मामला मंदिर न्यास प्रशासन ने पकड़ा।

सेंटर में तैनात चौक के खोवा गली निवासी तीन कर्मियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से यह सेंटर बंद चल रहा था। अब फिर से न्यास प्रशासन इसे शुरू करने की तैयारी में है। पिछले दिनों न्यास प्रशासन कैंट स्टेशन स्थित सेंटर का निरीक्षण करने के साथ ही स्टेशन निदेशक से मुलाकात भी की थी। स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के सेंटर को दोबारा शुरू किया जा रहा है। संभवत: चुनाव बाद यात्रियों को यहां से सुगम दर्शन का टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें