वाराणसी के लक्सा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के छोटे भाई लोकपति तिवारी की रिक्शा सवार पत्नी, बहू और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद भाग रहे कार चालक को पकड़ कर स्थानीय लोगों ने लक्सा थाने की पुलिस को सौंप दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार चालक नशे में था। बड़ादेव, गौदौलिया निवासी लोकपति तिवारी की पत्नी सीमा तिवारी, उनकी बहू अंजली तिवारी, पांच वर्षीय पोती देवांशी तिवारी और दो माह के नवजात पोते के साथ रिक्शा से महमूरगंज डॉक्टर के पास जा रही थी।
सीमा ने बताया कि लक्सा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद रिक्शा को तेजी से टक्कर मार दी। हादसे में सीमा तिवारी के सिर पर चोट लगी और उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, रिक्शा चालक और अंजली का कौड़िया अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।