फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों में सुविधा कम और समस्या ज्यादा, यात्रियों का घट रहा भरोसा

Thu, 09 Nov 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
railway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें सुविधा कम समस्या ज्यादा साबित हो रही हैं। वेबसाइट पर इन ट्रेनों के संबंध में न तो नियमित जानकारी मिल पाती है और न ही इनका समय से परिचालन हो रहा है। ये ट्रेनें कब आएंगी और कब जाएंगी, इस संबंध में स्टेशन पर कर्मचारी भी सही जानकारी नहीं दे पाते।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इन दिनों ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंबित चल रही हैं। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खुद नहीं पता होता कि वे निर्धारित समय से कितने घंटे बाद गंतव्य को पहुंचेंगे। प्लेटफार्म पर ऐसी ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कहा कि त्योहारों पर चलने वाली विशेष ट्रेनों पर भरोसा करना मतलब धोखा खाना है। 

 इधर, परिचालन में दिक्कतों के चलते फरक्का एक्सप्रेस दो दिन निरस्त रहेगी। मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस नौ नवंबर को अपने आरंभिक स्टेशन मालदा टाउन से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


इसके चलते यह ट्रेन 10 नवंबर को लखनऊ मंडल में नहीं आएगी। वहीं, दिल्ली से मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 11 नवंबर अपने आरंभिक स्टेशन दिल्ली से निरस्त रहेगी और 12 नवंबर को लखनऊ मंडल में नहीं आएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेनें डायवर्ट, वेबसाइट पर अब भी आ रहीं बनारस

रेलवे - फोटो : self
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर निर्माण कार्य होने की वजह से कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद रेलवे की वेबसाइट पर ऐसी कुछ ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान अब भी वाराणसी ही दिखा रहा है। रेलवे की इस लापरवाही से रोज सैकड़ों यात्री परेशान होते हैं। बेवजह दौड़ने के साथ ही लोगों की ट्रेनें भी छूट रही हैं।

सीतामढ़ी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलाई जा रही है। इसी तरह दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का भी रूट बदल दिया गया है। इन दिनों ये ट्रेनें वाराणसी नहीं आ रहीं। मार्ग परिवर्तन के बाद भी वेबसाइट पर ये ट्रेनें अभी भी बनारस होकर चल रही हैं।

ऑनलाइन ट्रेनों का रूट सर्च करने वाले दर्जनों यात्री प्रतिदिन कैंट स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। यहां उन्हें पता चलता है कि अमुक ट्रेन तो बदले रूट से चलाई जा रही है। ऐसे में आए दिन यात्रियों की ट्रेनें छूट रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें