फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल स्कूल ऑफ राम: जल्द शुरू होगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स, एक अक्टूबर से ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Sun, 19 Sep 2021 12:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वर्चुअल स्कूल ऑफ राम में एक माह के कोर्स का नाम रामचरितमानस-ओसियन ऑफ साइंस रखा गया है। इसमें लोगों को वैज्ञानिक आधार पर भगवान राम से जुड़ी कहानियों को जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
वर्चुअल स्कूल ऑफ राम का लोगो - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान राम के नाम पर चलने वाले वर्चुअल स्कूल ऑफ राम में जल्द ही ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत होगी। एक माह के कोर्स का नाम रामचरितमानस-ओसियन ऑफ साइंस रखा गया है। इसमें लोगों को वैज्ञानिक आधार पर भगवान राम से जुड़ी कहानियों को जानने का मौका मिलेगा। इसका शुभारंभ एक अक्तूबर को ऑनलाइन माध्यम से होगा।

विज्ञापन


कोर्स के संयोजक प्रिंस तिवाड़ी ने बताया कि कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर तक किया जा सकेगा। इसमें कोई भी आवेदन कर सकता है। बीएचू वैदिक विज्ञान केंद्र के शोधार्थी रहे प्रिंस के मुताबिक, यूजीसी या संस्कृति मंत्रालय से सर्टिफिकेट कोर्स को शुरू करने के लिए अभी तक मान्यता नहीं मिली है। 24 मार्च को अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ला ने स्कूल ऑफ राम की स्थापना की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें