फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ग्रामीणों ने गांवों की समस्याएं गिनाईं, आवास और शौचालय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संबल परियोजना के तहत बृहस्पतिवार को चोलापुर ब्लॉक के तीन गांव मवाईया, टिसॉरा और हरदासीपुर पंचायत में सरकार-समुदाय समन्वय संवाद हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास और बाल संरक्षण से जुड़ीं अपनी समस्याएं और प्रस्ताव अधिकारियों के सामने रखे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायतों को बाल-हितैषी बनाने और समग्र विकास के लिए कई प्रस्ताव सौंपे। इनमें गांवों में खेल के मैदान का निर्माण, नालियों की सफाई और रास्तों को दुरुस्त करना शामिल था। शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी भवन निर्माण और स्कूल तक पहुंचने वाले रास्ते की मरम्मत की मांग की गई। पोषाहार वितरण की अनियमितताओं को दूर करने और मनरेगा के तहत नए जॉब कार्ड व काम देने की भी मांग उठी। पात्र लोगों को आवास एवं शौचालय योजना का लाभ देने का प्रस्ताव भी रखा गया। सखी वन स्टॉप केंद्र प्रबंधक पूजा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को मिलने वाली सहायता बताई। जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार और आउटरीच कार्यकर्ता धर्मराज ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें