एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने बताया कि प्रधान को पहले ही उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का कार्य न करने का निर्देश दिया गया था, इसके बावजूद वह जबरन भूमि पूजन के लिए पहुंचे, जिस कारण कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद कुछ भाजपा नेताओं ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि ग्राम प्रधान सपा से जुड़े हैं, फिर भी उनके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
ग्राम प्रधान ने पुलिस को लिखित आश्वासन दिया है कि भविष्य में उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया जाएगा। धरने में प्रवेश पटेल, आनंद पटेल, सर्वेश पटेल, धीरज साहू, प्रमोद पटेल, विक्रम पटेल, ओपी पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।