फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: विकास दुबे की तलाश पहुंची चंदौली, पुलिस बल ने कई होटलों में मारा छापा

Wed, 08 Jul 2020 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
विकास की तलाश में होटलों में पुलिस का छापा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का फरार आरोपी विकास दुबे के करीबियों और पत्नी के चंदौली जिले में छिपने की आशंका पर पुलिस ने बुधवार को दोपहर सर्च अभियान चलाया। असलहों से लैस पुलिसकर्मियों ने पीडीडीयू नगर सहित जिले के विभिन्न होटलों में छापेमारी की। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन

कानपुर के बिकरू गांव में घटना के बाद से विकास के साथ ही उसके करीबी और पत्नी फरार चल रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि उसकी पत्नी और करीबी पीडीडीयू नगर में शरण लिए हुए हैं या फिर यहां से सैयदराजा, इलिया, चकिया, नौगढ़ के रास्ते बिहार भाग सकते हैं।


इन्हीं आशंकाओं के बीच पुलिस ने बुधवार को नगर के कई होटलों में जबरदस्त सर्च अभियान चलाया। नगर के सभी छोटे बड़े होटलों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से नगर में होटल कारोबारियों के अलावा व्यापारियों, दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस की टीमें प्रदेशभर में छापा मारकर उसकी तलाशी में जुटी है। जिले में एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सभी सीओ, इंस्पेक्टर विकास दूबे सहित उसकी पत्नी एवं करीबियों को खंगालने में जुटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें