कैंट स्टेशन के पीडब्ल्यूआई के स्टोर पर सोमवार को दिल्ली से आई विजिलेंस टीम ने छापा मारा। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। कार्रवाई में विजिलेंस को कंप्यूटर में चढ़े सभी दस्तावेज व स्टोर में रखे सामग्री में बड़ी हेराफेरी दिखी। विजिलेंस से इस आधार पर रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया।
कैंट स्टेशन के पॉवर केबिल के सामने स्थित पीडब्ल्यूआई के स्टोर पर सोमवार की सुबह दिल्ली से आये विजिलेंस के तीन सदस्य धमक पड़े, विजिलेंस टीम देख वहां अफरातफरी मच गई, टीम के सदस्यों ने सभी दस्तावेज को अपने कब्जे में लेकर रेल पथ में उपयोग होने वाले सभी सामानों का मिलान शुरू किया तो दर परत दर कई मामले सामने आए, टीम के सदस्यों ने स्टोर के कंप्यूटर पर चढ़ी सामग्री व मौके पर मिली सामग्री का भी मिलान किया जिसमें हेराफेरी मिली।
11.20 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
वाराणसी। कैंट जीआरपी ने सोमवार को स्टेशन से एक युवक को 56 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया। कैंट प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को एक युवक को 56 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान रोहतास गोडारी निवासी वीरु कुमार पासवान (27) पुत्र गोविन्द पासवान के रुप में की गई।
केबिल कटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा एटीवीएम
वाराणसी। जनरल टिकट के लिए कैंट स्टेशन पर लगाए गए एटीवीएम का केबिल कटने से लगभग डेढ़ घंटा ऑटोमेटिक मशीन से टिकट नहीं मिल सका। केबिल में आए फाल्ट के चलते दिन में दो बजे के आसपास एटीवीएम पूरी तरह से ठप हो गया, मशीन ऑपरेट करने वाले लोगों ने बताया कि सिंगनल लो होने के चलते सर्वर पूरी तरह से कार्य नहीं कर पा रहा जिससे टिकट प्रिंट नहीं हुआ। इस दौरान यात्रियों की लाइन लग गई। एटीवीएम द्वारा टिकट ना मिलने के चलते यात्रियों की भीड़ जनरल काउंटर पर भी बढ़ गई। लगभग चार बजे तक केबिल को ठीक किया जा सका। इसके बाद ही यात्रियों को टिकट मिल सका।