फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ : नेटवर्क की समस्या से आवेदक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को नेटवर्क की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नेटवर्क की वजह से वेबसाइट पर आवेदन नहीं हो सके। दोपहर बाद समस्या दूर होेने पर आवेदकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा को लेकर आवेदन के लिए सात जुलाई तक अंतिम तिथि बढ़ाई गई। छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अर्दली बाजार के राजेश कुमार ने बताया कि तीन जुलाई को जब आवेदन की तिथि बढ़ाई गई तो उन्होंने कई बार फार्म भरने की कोशिश की। हर बार वेबसाइट पर बताया गया कि आवेदन की अंतिम तिथि बीत चुकी है। विवि की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया तो बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण ऐसा हो रहा है। लोहता के विनय कुमार पटेल ने बताया कि वह दो दिनों से परेशान थे, लेकिन आवेदन नहीं कर सके। सोमवार सुबह विश्वविद्यालय के बगल में कैफे से आवेदन किया तो आसानी से हो गया।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि छात्र नौ जुलाई तक प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। वेबसाइट पर भी सूचना अपडेट कर दी गई है। किसी तरह की समस्या पर छात्र विश्वविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मुख्य कैंपस, गंगापुर परिसर, भैरव तालाब और एनटीपीसी परिसर में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें