फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी लगाए कैंट थाने में दो युवकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना के एक छोटे से कमरे में छह लोगों के सोने और उसमें दो युवकों को हथकड़ी लगाकर बंद करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के आधार पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। इस मामले की जांच डीसीपी वरुणा जोन ने एसीपी कैंट को सौंपी है।
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग को भेजे गए अपनी शिकायत में कहा कि कैंट थाने का एक वीडियो प्राप्त हुआ है, यह वीडियो 14 जुलाई की रात लगभग 10 बजे का बताया गया। इसमें हथकड़ी सहित दो लोगों के साथ छह लोग एक छोटे से कमरे में दिख रहे हैं। कहा कि प्रथम दृष्टया यह संवैधानिक अधिकारों और मानव अधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए वीडियो की सत्यता की जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। यह शिकायत एसीएस होम, यूपी, डीजीपी यूपी और पुलिस कमिश्नर से किया। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने वीडियो की जांच कैंट एसीपी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें