फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के आतंक से परेशान लड़कियां जब हुईं आक्रोशित तो फिर आ गई शामत, जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल

Wed, 05 Feb 2020 01:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर शहर में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदों की सरेराह पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लाइनबाजार और कोतवाली थाने की पुलिस एक-दूसरे के इलाके की घटना का दावा कर रही है। दो फरवरी की शाम को तीन लड़कियां आटो रिक्शा में सवार होकर वाजिदपुर की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


आरोप है कि आटो रिक्शा सद्भावना पुल के पास पहुंचा था तभी एक बाइक पर सवार तीन शोहदे आटो रिक्शा के आगे पीछे चलने लगे। आटो में वे कभी पैर से मारते तो कभी साइड में आकर छींटाकशी करते। वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा की एक नेत्री यह दावा कर रही हैं कि आटो में सवार एक लड़की ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि बाइक सवार लड़के उनके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। वह फौरन उनके बताए हुए लोकेशन के हिसाब से जेसीज चौराहे पर पहुंच गई। जहां छेड़खानी कर रहे बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया।

पीड़ित लड़कियों ने सड़क पर ही मनचलों की पिटाई की और चेतावनी के साथ उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो पीड़ित लड़कियों ने लाइनबाजार थाने में तहरीर दी तो उन्हें शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना बताकर कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने उन्हें दोबारा लाइनबाजार भेज दिया।
विज्ञापन


लाइन बाजार थाने की पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया तो दोनों पक्षों में इस बात पर सुलह समझौता हुआ कि घटना स्थल पर ही लड़कियां आरोपियों को थप्पड़ जड़ेंगी। आरोपियों को घटना स्थल पर लाया गया और समझौते के मुताबिक लड़कियों ने उन्हें तमाचे जड़े। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि लाइनबाजार और कोतवाली पुलिस एक दूसरे के इलाके में घटना होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें