फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से हुई वीडियो कॉलिंग, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

Tue, 26 Jul 2022 07:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ के गर्भगृह से हुई वीडियो कॉलिंग से हड़कंप मच गया है। गर्भगृह से वीडियो कॉलिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। एक मिनट से अधिक के फुटेज के दौरान गर्भगृह में मध्याह्न भोग आरती की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
गर्भगृह में वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को दर्शन करा रहा व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह से वीडियो कॉलिंग करने का वीडियो वायरल हो गया। मंदिर से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी ने गर्भगृह में खड़े होकर बाकायदा वीडियो कॉलिंग की। इसका पूरा वीडियो लाइव दर्शन के दौरान भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन को इसका पता चलने पर हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद शर्ट पहना हुआ व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो कॉल कर किसी को बाबा के विग्रह का दर्शन करा रहा है। दूसरा व्यक्ति भी दूसरे तरफ से मोबाइल लेकर वीडियो कॉलिंग कर रहा है।

एक मिनट से अधिक के फुटेज के दौरान गर्भगृह में मध्याह्न भोग आरती की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान दोनों गर्भगृह में पहुंचे। कुछ दिन पहले भी इसी तरह से गर्भगृह में तस्वीर लेने का वीडियो वायरल हुआ था। जांच के बाद गर्भगृह में तस्वीर लेने वाले सिपाही को ड्यूटी से हटा दिया गया था। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें