फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः कार्रवाई करने के बजाए दरोगा ने मांगे दुष्कर्म पीड़िता से अमरूद खाने के लिए पैसे

Mon, 28 Jan 2019 11:04 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
police
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रुपये लेते वाराणसी के लोहता थाने का दरोगा शमशेर आलम मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया। सोमवार को दरोगा की करतूत की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया। लोहता थाने का कस्बा इंचार्ज शमशेर आलम क्षेत्र में तकनीक प्रेमी के तौर पर जाना जाता है। 

विज्ञापन


हमेशा लैपटॉप लेकर चलने वाला शमशेर कहता रहता है कि जिले की सारी महत्वपूर्ण घटनाओं को उसने अपने पास सुरक्षित कर रखा है। 18 सितंबर 2018 को लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नबीन कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। 

इसकी जांच शमशेर आलम को दी गई थी। पीड़िता ने दरोगा से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की तो वह टालमटोल करता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब वह रोजाना थाने के चक्कर काटने लगी तो दरोगा शमशेर ने उससे कहा कि अमरूद खाने के लिए रुपये दो तो आरोपी को गिरफ्तार करूं। 
विज्ञापन


आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के आठ-दस दिन बाद पीड़िता के घर दरोगा रुपये लेने पहुंचा। पीड़िता ने दरोगा को रुपये देने की मोबाइल से वीडियो बना ली। वही पुराना वीडियो वायरल हुआ तो आला अधिकारी हरकत में आए। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें