फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा नेता और चौकी प्रभारी के बीच गाली-गलौज का ऑडियो वायरल

Mon, 28 Jan 2019 11:01 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के भाजपा नेता और चौकी प्रभारी के बीच गाली गलौज और धमकी देने का ऑडियो वायरल होने का मामाला सामने आया है। जिससे पुलिस महकमे और सरकार दोनों की किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन


जिले के देवगांव कोतवाली के लालगंज चौकी प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविलास साहू के बीच फोन पर जमकर गाली गलौज और एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गयी। गणतंत्र दिवस के दिन ऑडियो वायरल होन पर चर्चाओं का बाजार गरम होने पर चौकी प्रभारी लालगंज अनिरूद्ध सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया। जिसमें भाजपा नेता रामविलास साहू को आरोपित किया है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि 24 दिसंबर को लालगंज बाजार स्थित एक दुकान पर खरीदारी करने आई महिला का किसी महिला ने चेन काट लिया। इस दौरान लोगों ने वहां मौजूद चार महिलाओ में से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन, इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी। जिसपर पुलिस ने बाद में दोनों महिलाओ को छोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि विपक्षी पुलिस पर रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद 25 जनवरी को फोन लगाकर भाजपा नेता रामविलास साहू से बात कराने लगे। इस दौरान भाजपा नेता और चौकी प्रभारी के बीच फोन पर जमकर कहासुनी हो गई।

इसके बाद भाजपा नेता और चौकी प्रभारी एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे। व्हाट्सएप पर जारी ऑडियो में दोनों एकदूसरे को गाली देते हुए सुनाई दे रहे है। साथ ही एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दे रहे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें