फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: चर्च में घुसकर सरिया और सिलबट्टा से वार कर महिला की हत्या, आरोपी को दबोच कर लोगों ने पुलिस को सौंपा

Mon, 01 Jan 2024 12:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में नए साल के पहले दिन वकील की हत्या के बाद एक और महिला की हत्या से हड़कंप मच गया है। महिला झारखंड के गुमला की रहने वाली थी। वह अपनी बहन रेटीना के साथ चर्च कंपाउंड के स्टाफ क्वार्टर में रहती थी।
विज्ञापन
varanasi murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के छावनी क्षेत्र स्थित बिशप हाउस चर्च परिसर के स्टाफ क्वार्टर में घुसकर सोमवार की सुबह एक ट्राली चालक ने महिला सफाईकर्मी के सिर और चेहरे पर सरिया और सिलबट्टा से वार कर हत्या कर दी। चर्च के गार्ड और अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़कर कैंट थाने की पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना के हटवा के मूल निवासी और चौकाघाट पानी की टंकी के समीप रहने वाले जितेंद्र महादेव यादव के रूप में हुई है। आरोपी नशेड़ी व मनोरोगी बताया गया है और उसका तीन महीने से इलाज चल रहा है। आशंका जताई गई है कि महिला से जोर-जबरदस्ती के प्रयास में असफल रहने पर आरोपी ने उसकी हत्या की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
झारखंड के गुमला जिले की रामपुर की रहने वाली विक्टोरिया (55) अपनी छोटी बहन रेजीना के साथ लगभग दो दशक से छावनी क्षेत्र स्थित बिशप चर्च हाउस परिसर में रहती थी। दोनों बहनें चर्च में साफ-सफाई और रखरखाव के साथ ही भोजन बनाने का काम करती थी। सोमवार की सुबह रेजीना काम पर चली गई थी और विक्टोरिया अपने कमरे पर थी।

चर्च के गार्ड विवेक ने पुलिस को बताया कि 7:40 बजे के लगभग वह चाय लेने किचन की ओर चला गया। वापस आया तो चर्च के गेट के बाहर की ओर खड़ी एक महिला ने बताया कि अंदर की कुंडी खोल कर एक अजीबोगरीब सा व्यक्ति घुसा है और दाएं तरफ गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें, Varanasi : नए साल की पार्टी में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, जातिगत टिप्पणी से नाराज था सिक्योरिटी गार्ड

विज्ञापन

चीख सुन मौके पर पहुंचा था गार्ड

विवेक ने बताया कि वह उस व्यक्ति के पीछे गया तो विक्टोरिया के कमरे से उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से बंद मिला। शोर मचाने पर दूसरे गार्ड के साथ ही अन्य लोग भाग कर आए। सभी के धक्का देने पर दरवाजा टूटा तो अंदर खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी और वह व्यक्ति कमरे में खड़ा था। आनन-फानन विक्टोरिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस को सौंपा गया जितेंद्र महादेव यादव घटना की कोई ठोस वजह नहीं बता सका और इधर-उधर की बातें करता रहा। अंतत: वह जहां सामान ढोता था उस दुकानदार को बुलाया गया तो उसने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

क्या कहते हैं अधिकारी
कैंट और लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की हत्या की दोनों घटनाओं से संबंधित आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। - विदुष सक्सेना, एसीपी कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें