फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति नायडू का वाराणसी दौरा: 15 अप्रैल को सपरिवार विशेष ट्रेन से आएंगे, मंदिरों में करेंगे दर्शन-पूजन

Sat, 09 Apr 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल की शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वो सपरिवार विशेष ट्रेन से बनारस स्टेशन पर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर  तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को सपरिवार विशेष ट्रेन से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। यहां उपराष्ट्रपति बाबा विश्वनाथ, काल भैरव मंदिर, संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे साथ ही क्रूज द्वारा गंगा आरती भी देखेंगे। इस बाबत जिला, रेल और मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक उपराष्ट्रपति लखनऊ, अयोध्या और काशी के भ्रमण के लिए 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वह दिल्ली से विशेष विमान से लखनऊ पहुंचेंगे। अयोध्या में वह रामलला तथा 15 को वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करेंगे। वह स्पेशल ट्रेन से आएंगे, जिसमें उनका सैलून होगा।

उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को दोपहर बाद बनारस स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां से बरेका गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। शाम को वह क्रूज से गंगा आरती देखेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम व कालभैरव मंदिर जाएंगे। 16 अप्रैल को नई दिल्ली जाएंगे। उपराष्ट्रपति की वाराणसी यात्रा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन सतर्क मोड में हैं। बनारस और कैंट स्टेशन पर तैयारियों को मुकम्मल  किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें