फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: उपराष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में किया षोडशोपचार पूजन, सीएम योगी में भेंट किया स्मृति-चिह्न

Sat, 01 Nov 2025 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में उपराष्ट्रपति ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ रहे। वहीं काशीवासियों ने हर-हर महादेव के जयकारों से उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
काशी में उपराष्ट्रपति व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर देशवासियों के मंगल की कामना की। पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत वाराणसी की प्रसिद्ध गुलाबी मीनाकारी से बना श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का विशेष स्मृति-चिह्न भेंट किया।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। पूजन कराने वाले मंदिर के अर्चक पं. टेक नारायण उपाध्याय ने बताया कि उपराष्ट्रपति ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, लोककल्याण और खुशहाली की कामना की। काशी आगमन के दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें