फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निर्वासित तिब्बती सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री पहुंचे सारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वासित तिब्बती सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री प्रो. एस रिनपोछे शुक्रवार की शाम को सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान पहुंचे। बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तौर से पूर्व प्रधानमंत्री का स्वागत किया। वह तिब्बती संस्थान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तिब्बत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रो. एस रिनपोछे हिमाचल प्रदेश से विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से शाम 5:20 बजे वह केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान पहुंचे। कुलपति प्रो. वांगचुक दोरजे नेगी, डॉ. हिमांशु पांडेय, डॉ. दोरजे दमदुल, डॉ. नीमा नेगी सहित संस्थान के छात्र-छात्राओं ने खाता भेंटकर स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री संस्थान में संप्रदाय शास्त्र विभाग की ओर से भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित प्रज्ञा पारमिता विषयक पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का एक नवंबर को अतिशा हाल में उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में अरुणाचल प्रदेश, धर्मशाला, लद्दाख, दक्षिण भारत के विद्वान अपने विचार रखेंगे। इसके साथ ही प्रो. एस रिनपोछे धमेख स्तूप व मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें