फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: विहिप के सहमंत्री का सौ रुपये में लाइसेंसी तलवार बांटने का संदेश वायरल, फेसबुक पर किया ये पोस्ट

Sun, 04 Dec 2022 11:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व हिंदू परिषद काशी के सहमंत्री संजय सिन्हा ने अपने फेसबुक वॉल पर खुलेआम सौ रुपये में प्रशिक्षण और लाइसेंसी तलवार देने की बात कही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
सौ रुपये में लाइसेंसी तलवार बांटने का संदेश वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद के सहमंत्री के निशुल्क प्रशिक्षण शिविर और लाइसेंसी तलवार बांटने का संदेश तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आशापुर में चलने वाले प्रशिक्षण केंद्र में दावा किया जा रहा है कि लाठी, नान चाकू, तलवार और कुंगफू के प्रशिक्षण के बाद सभी को लाठी, लाइसेंसी तलवार और नान चाकू फ्री में दिया जाएगा। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद काशी के सहमंत्री संजय सिन्हा ने अपने फेसबुक वॉल पर खुलेआम सौ रुपये में प्रशिक्षण और लाइसेंसी तलवार देने की बात कही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यह संगठन की तरफ से जारी नहीं किया गया है और इस तरह की गतिविधि से संगठन का कोई लेना देना नहीं है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इस तरह से कोई भी लाइसेंस नहीं बांट सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है नियम
अगर आपके घर में 6 इंच से बड़ा चाकू, तलवार, बल्लम या भाला है तो उसके लिए आपको लाइसेंस की जरूरत होती है। ऐसा न करने पर आपके खिलाफ केस दर्ज करके आपको जेल में डाला जा सकता है। यह लाइसेंस बिल्कुल पिस्टल-रिवाल्वर की तरह डीएम ऑफिस से बनता है और इसका हर पांच साल में नवीनीकरण भी कराना पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें