अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर के मरीजों और तीमारदारों को बहुत जल्द जाम से निजात मिल जाएगी। बाहरी मार्ग के साथ ही विश्वविद्यालय के अंदर से दोनों चिकित्सकीय संस्थानों को कनेक्ट करने की योजना मूर्त रूप लेने लगी है।
महिला महाविद्यालय के अंदर से रास्ते का निर्माण शुरू हो गया है।
बीएचयू अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर से जोड़ने के लिए शिलान्यास के दौरान से एक वैकल्पिक मार्ग प्रस्तावित था। क्योंकि मुख्य मार्ग हमेशा जाम की चपेट में रहता है।
कोई दुर्घटना का केस बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में आता है तो उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया जाता है। कई बार जाम के चलते मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है।
जाम से निजात के लिए एमएमवी के अंदर से ट्रॉमा सेंटर व बीएचयू अस्पताल के बीच मार्ग बनाया जा रहा है। रेफर किए हुए मरीज ही इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।