शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला।
ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि सौंदर्य, ऐश्वर्य, सुविधा, दांपत्य और संपन्नता का कारक ग्रह शुक्र चार जनवरी को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। ये ग्रह इस राशि में इसके बाद 28 जनवरी तक रहेगा। वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध पांच जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 25 जनवरी तक यह ग्रह इसी राशि में रहेगा। इन दो ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी।
ज्योतिषाचार्य पं. राहुल मिश्र के अनुसार राशि परिवर्तन का प्रभाव
- मेष: समय शुभ हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश रहेगी। बिजनेस में रचनात्मकता बढ़ेगी।
- वृष: बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। हालांकि मेहनत बढ़ेगी।
- मिथुन: समय मिलाजुला रहेगा। कामकाज में फायदा होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। लेकिन खर्चा और विवाद होने की भी आशंका है।
- कर्क: कामकाज में सोच समझकर फैसले लेने होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जानकार से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें।
- सिंह: तर्क शक्ति बढ़ेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा। बड़े लोगों से मुलाकात और मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
- कन्या: बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से सुख बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे, लेकिन समय ज्यादा लग सकता है।
- तुला: निवेश और लेन-देन में जोखिम लेने से बचना होगा। पैसा निवेश करने की नई योजनाएं भी बनेंगी।
- वृश्चिक: जॉब और बिजनेस में नई जिम्मेदारी या कोई नया काम मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
- धनु: उन्नति के योग बन रहे हैं। कामकाज से जुड़ा फायदा हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने से फायदा भी मिलेगा।
- मकर: पुरानी परेशानियों और विवादों से राहत मिल सकती है। आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा।
- कुंभ: कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। नए निवेश की योजनाएं भी बनेंगी।
- मीन: जॉब और बिजनेस में बदलाव हो सकता है। रहने की जगह भी बदल सकती है। बड़े फैसले सोच-विचारकर लें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।