मौसम की मार से मंडी में एक बार फिर नींबू के भाव के बढ़ गए है। टमाटर भी 40 से 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। इधर लग्न न होने से तेल के भाव में कमी तो आटा, चावल, दाल की कीमतों में पांच से दस रुपये की वृद्धि हुई है।
मंडी में सब्जी विक्रेताओं का कहना है बारिश कम होने और मौसम के अनुकूल न होने से टमाटर सहित सब्जियों की आवक मंडी में कम हो गई है। जिससे थोक दर में वृद्धि होने से फुटकर कीमतें बढ़ी हैं।