- इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन के लिए रिक्त जमीन दी जाएगी। लालपुर आवासीय योजना-प्रथम चरण सेक्टर-सी में प्राइमरी स्कूल (क्षेत्रफल-2426.94 वर्गमीटर) की जमीन का भू-उपयोग शैक्षणिक से आवासीय किया गया।
- ट्रांसपोर्ट नगर योजना के पहले चरण में विकसित भूखंडों और विक्रय प्रक्रिया को स्वीकृति दी। जल्द ही संपत्तियों बिक्री शुरू होगी।
- लालपुर आवासीय योजना में बीएसएनएल की जमीन निफ्ट को दी गई है। इसके समतुल्य जमीन वीडीए देगा।
- छोटी जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये तक की जमीन खरीदने की स्वीकृति दी गई।
- लालपुर आवासीय योजना प्रथम चरण में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सेंटर लाइब्रेरी, बारातघर के लिए बिल्ट, आपरेट एंड ट्रांसफर के आधार पर 30 वर्षों के लिए संचालन होगा।
- नवीन आवासीय एवं नगर नियोजन के लिए ऐढ़े, लालपुर मीरापुर बसहीं में आपसी सहमति से जमीन खरीदी जाएगी। इससे क्षेत्र का सुनियोजित विकास होगा।
बजट के लिए प्रस्तावित योजनाओं का खींचा खाका
बोर्ड के सामने प्रस्तावों का प्रस्तुतीकरण वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने किया। उन्होंने बजट के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित परियोजनाओं का खाका खींचा। वीडीए के वित्तीय वर्ष 2023-24 का पुनरीक्षित एवं वर्ष 2024-25 का आय व्यय (बजट) का प्रस्ताव पास हुआ। बीते चार वर्षों में प्राधिकरण के अपने स्रोतों से हुई आय में तीन गुनी वृद्धि के साथ-साथ कुल चार गुना प्राप्तियां हुई।