फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए की सीमा में विस्तार, शासन की हरी झंडी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बदलते बनारस के गांवों में सुनियोजित विकास के लिए विकास प्राधिकरण कवायद कर रहा है। विकास प्राधिकरण ने अपनी सीमा बढ़ाने के लिए 110 गांवों को चिह्नित किया है। नई काशी की संभावनाओं को तलाशने के लिए विकास प्राधिकरण रिंग रोड फेज-2 के किनारे के गांवों को अपनी सीमा में शामिल करना चाहता है। यही कारण है कि शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर हरी झंडी के लिए अधिकारियों ने प्रयास तेज किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के पहले मॉडल सिटी विकसित करने की कवायद में विकास प्राधिकरण ने कई विकल्पों पर काम शुरू किया है। रिंग रोड किनारे ऐढे़ के अलावा शूलटंकेश्वर और मुगलसराय में भी जमीन चिह्नित की जा रही है। इसके अलावा वीडीए रिंग रोड फेज-2 के किनारे के 110 गांवों को अपनी सीमा में शामिल कर यहां भी नई काशी की संभावनाओं पर कार्ययोजना बना रहा है। करीब तीस किलोमीटर लंबी रिंग रोड फेज-टू के लिए 53 गांवों के अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इन गांवों की चौहद्दी वाले इलाकों के 110 गांवों को वाराणसी विकास प्राधिकरण सीमा में शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने सर्वे के बाद पूरा खाका तैयार कर शासन को भेजा है।
सीमा में हो जाएंगे 700 से ज्यादा गांव
वीडीए की सीमा में अब तक 604 गांव हैं। इनमें वाराणसी के सर्वाधिक 458, मीरजापुर के 32 और चंदौली के 114 गांव शामिल हैं। नए प्रस्ताव में एनएच-56 और एनएच-29 किनारे के 119 गांव और जुड़ेंगे। इससे इन गांवों का सुनियोजित विकास होगा। सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं इन गांवों में होने वाले निर्माण के लिए वीडीए से नक्शा पास करना अनिवार्य होने से अनियोजित विस्तार पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वीडीए की सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें 100 से ज्यादा गांवों को शामिल करने की योजना है।
राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें