फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर पार्क सहित तीन अवैध निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकर यानी वीडीए ने अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू की है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को शिवपुर क्षेत्र की शालिनी पत्नी वैभव नारायण द्वारा अवैध रूप से वाटर पार्क का निर्माण किया जा रहा था। इस पर वीडीए के जोनल अधिकारी परमानंद यादव, अवर अभियंता धन्नी राम और थाना बड़ा गांव के पुलिस बल के सहयोग से उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं शिवपुर के ही तुलसी विहार कॉलोनी में शांति देवी द्वारा किए जो रहे निर्माण भी सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। जबकि सिकरौल क्षेत्र के आलोक सिंह द्वारा लालपुर आवास योजना के प्लाट 24 पर किए जा रहे अवैण निर्माण को अवर अभियंता रामबली मिश्रा और थाना शिवपुर के पुलिस बल के सहयोग से सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया। उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें