फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के जाते ही बेपटरी हुई शहर की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के अधिकारियों पर मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के आदेश से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसकी बानगी है टकटकपुर की वही गौतम विहार कालोनी, जहां दो दिन पहले प्रमुख सचिव ने बैठकर कर्मचारियों से सफाई कराई थी। आलम यह है कि उस क्षेत्र में दोबारा सफाई कर्मियों ने जाना मुनासिब नहीं समझा। जबकि शहर की सफाई सहित कई अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दो दिनों तक शहर में प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार ने निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिन इलाकों में प्रमुख सचिव गए थे। उनमे से एक था टकटकपुर, महाबीर मंदिर का है, जहां से प्रमुख सचिव निकले थे। उन इलाकों को साफ करा दिया गया था। दो दिन बाद अमर उजाला की टीम ने व्यवस्था की हकीकत देखी तो पता चला कि उस क्षेत्र में दो दिनों से कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया है। वहीं महावीर मंदिर वाले मार्ग में कचरा पड़ा रहा, जिसे दो दिनों से उठाया नहीं गया है।
इन इलाकों में भी नहीं हुई सफाई
शहर के कई इलाकों मेें भी गंदगी सड़कों पर पसरी रही। नाटी इमली, ईश्वरगंगी, नई सड़क, सराय, लंका, गोलगड्डा, कैंट स्टेशन सहित कई इलाकों में गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन

जिस दिन प्रमुख सचिव आए थे। उस दिन ही सफाई कर्मी यहां आये थे। पूरे मोहल्ले को साफ किया था, लेकिन दो दिन से कोई भी इस मोहल्ले में झांकने तक नहीं आया है।
पप्पू सोनकर
अधिकारियों का दौरा हुआ तो उस दिन सभी लोग यहां आए, सफाई कराई। अन्य प्लाटों की भी गंदगी को उठवा दिया, दोपहर तक झाडू लगता रहा, लेकिन उसके बाद कोई नहीं दिखा है।
विज्ञापन

स्नेहलता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें