फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मासूम की मौत मामले में वीडीए उपाध्यक्ष ने लिया एक्शन, अवैध बिल्डिंग के खाली हिस्से को कराया सील

Wed, 21 Feb 2024 12:41 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चेतगंज में हुए मासूम की मौत मामले में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने अवैध मकान के खाली हिस्से को सील करने के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम फाटक के पास अवैध बिल्डिंग की छत से मासूम की गिरकर मौत मामले में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने मौका निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वीडीए उपाध्यक्ष ने जोनल अधिकारियों को अवैध बिल्डिंग के खाली तलों को सील करने को कहा। थोड़ी देर बाद ही खाली तल को सील कर दिया गया। इस दौरान मौके पर हड़कम्प की स्थिति बनी रही। दूसरी तरफ, अवैध बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डर के खिलाफ थानाध्यक्ष चेतगंज को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

वीडीए उपाध्यक्ष ने शमन मानचित्र पास होने के बाद तैनात प्रवर्तन अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी प्रकार की संपत्ति और भूमि खरीदने से पूर्व उसकी वैधता की जानकारी वीडीए से प्राप्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें