फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीए का दावा, सात दिन में दूर होंगी सारी शिकायतें, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 25 May 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण ) ने जनता से सीधे जुड़ने शिकायतों के निस्तारण के लिए बड़ी पहल की है। कहा गया है कि आपकी समस्यायों का समाधान सात दिन के अंदर कर दिया जाएगा। व्हाट्सऐप और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन


 वीडीए की कार्यशैली में बदलाव और जनता की सहूलियत के लिए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने एक साथ कई पहल की है। जनता से सीधे जुड़ने, शिकायतों को निस्तारण एक सप्ताह के अंदर करने, अधिकारियों-कर्मचारियों और बड़े भवन निर्माताओं की मिलीभगत पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने हेल्पलाइन से लेकर वेबसाइट, फेसबुक और मेल जनता के लिए खोल दिया है।

उन्होंने साफ किया कि जनता की अनदेखी नहीं होगी और अवैध निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को वीडीए सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अक्तूबर से मई के शुरू तक जनता की 66 शिकायतें आई थी लेकिन वीडीए की उदासीनता से सिर्फ 37 शिकायतें ही निस्तारित की जा सकी। जबकि उनके कार्यभार ग्रहण करने केबाद 202 शिकायतें आई और उसमें अधिकतर का समाधान कर दिया गया।

आगे इसे जारी रखने के लिए कई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें जनता का भी सहयोग जरूरी है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर से लेकर फेसबुक तक जारी किया। उन्होंने कहा कि वे खुद इसकी मानीटरिंग करेंगे कि कितने शिकायतें आई और कितने का निस्तारण हुआ।

उन्होंने कहा कि वीडीए को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए अनावश्यक खर्चों में कटौती की जाएगी। वीडीए की कालोनियों की आवासीय  भवनों का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों पर भी जल्द कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसकी रणनीति बनाई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

यहां कर सकते हैं शिकायत

हेल्पलाइन नंबर
हेल्पलाइन नंबर- वीडीए वीसी ने दो हेल्पलाइन नंबर 0542-2283305, 0542-2283306 जारी किए हैं। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक इस पर नागरिक शिकायत कर सकते हैँ। इसके लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। झूठी शिकायतें न आएं इसके लिए वायस लागर भी लगाया गया है। नाम, पता के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

वीसी ने अपने ह्वाट्सएप नंबर भी खोल रखे हैं। 9628372902 पर भी सीधे शिकायत कर जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा किा कार्यालय का कोई जेई, एई, एक्सईएन, जोनल अधिकारी किसी तरह की परेशानी खड़ी करते हैं तो इस पर तत्काल सूचना दे सकते हैं। वीडीओ भी बनाकर डाल सकते है। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके अलावा वीडीए का फेसबुक पेज  भी खोला गया है। इसमें वीडीए के अच्छे कार्यों को इस पर अपलोड किया जाएगा।

वेबसाइट पर अपलोड होंगे सभी केस
पुलकित खरे ने बताया कि वीडीए की ओर से नोटिस, सिलिंग और डिमालेशन की कार्रवाई के सभी केसेज इस पर अपलोड किए जाएंगे। ताकि लोग इसे देख सकें। इसके वीडीए का वेबसाइट लांच की गई है। एक जून से जोनवार इस पर कार्रवाई की पूरी जानकारी मिलने लगेगी। इसमें एक कालम फीडबैक का होगा। नागरिक अपने सुझाव इसमें दे सकते हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।  वीडीए वेबसाइट पर आई सुझावों और शिकायतों का अब हर तीसरे दिन मानीटरिंग कर  कार्रवाई होगी।

गली-गली वीडीए अभियान, लगेगी चौपाल
 वीडीए वीसी पुलकित खरे ने प्रेसवार्ता में बताया कि वीडीए की ओर से गली गली वीडीए अभियान चलेगा। इसके तहत गंगा किनारे चोरी से या अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण करा रहे भवन स्वामियों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए अस्सी से राजघाट तक कार्रवाई होगी। एक दिन में 1-10 घाटों को लिया जाएगा। सर्वे की कार्रवाई के बाद अभियान चलेगा। इसी तरह दो सौ मीटर के दायरे में इसकी योजना तैयार की गई है।  तहसील दिवस की तरह चौपाल में आई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें