वाराणसी। जोन पांच रामनगर, मुगलसराय की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान 30 स्थानों पर 75 बीघे की प्लाटिंग बुलडोजर से ध्वस्त कराई गई। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
उपाध्यक्ष के अनुसार बरूईपुर के राजनारायण सिंह, अचीतपुर के रितेश पांडेय, खजूरगांव के अज्ञात, कटरिया के विनोद यादव, परोरवा के अज्ञात की ओर से बगैर नक्शा पास कराए प्लाटिंग की जा रही थी। इसे ध्वस्त कराया गया। वहीं, गोविंदपुर के मानसिंह, बरईपुर के अज्ञात, मन्नापुर के अखिलेश यादव, खजूर गांव के अज्ञात, खजुराहो गांव के दिनेश वी रामेश्वर की प्लाटिंग तोड़ी गई। चांदीतारा के अज्ञात, खजूर गांव के प्रदीप शर्मा, रतनपुर के अज्ञात, खजूर गांव के महेंद्र, गोपालपुर के हरिद्वार सिंह के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। फतेहपुर के अज्ञात, मिल्कीपुर के अज्ञात, गोविंदपुर के अरविंद यादव, खुटहां के कार्तिकेय सिंह, छोटा मिर्जापुर के संजय सिंह के निर्माण को ध्वस्त कराया गया। छोटा मिर्जापुर के अज्ञात, छोटा मिर्जापुर के मनोज, छोटा मिर्जापुर के संजय रंजन सिंह, अदलहाट के रूबी चौरसिया, विशषरपुर के इकबाल अहमद के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। मुजफ्फरपुर के अमीरचंद पटेल, नारायणपुर के अज्ञात, अदलहाट के वीरेंद्र कुमार सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया। मौके पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा व अवर अभियंता संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
-
इनसेट -
भूमि खरीदने से पहले जांच जरूर करें
वीडीए उपाध्यक्ष की ओर से अपील की गई कि भूमि खरीदने से पहले जांच लें कि लैंडयूज आवासीय है कि नहीं। पहुंच मार्ग की न्यूनतम चौड़ाई 9 मीटर आवश्यक है। प्लॉटिंग एवं विक्रय ले-आउट स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही करें। वीडीए से ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें। मानचित्र स्वीकृत कराएं बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें।