फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: वसंत महिला महाविद्यालय को मिला नैक ए प्लस ग्रेड, उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के कारण मिली उपलब्धि

Thu, 03 Aug 2023 10:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस ग्रेड मिला है।  सभी के प्रयास का ही परिणाम है कि महाविद्यालय की रैंकिंग बी ग्रेड से बढ़कर ए प्लस तक पहुंची है।
विज्ञापन
वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस ग्रेड मिला है। महाविद्यालय के शिक्षक, छात्राओं और कर्मचारियों के सहयोग से महाविद्यालय ने अपनी ग्रेडिंग में सुधार किया है। सभी के प्रयास का ही परिणाम है कि महाविद्यालय की रैंकिंग बी ग्रेड से बढ़कर ए प्लस तक पहुंची है। यह जानकारी गुरुवार को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के बल पर महाविद्यालय को ए प्लस ग्रेड मिला है। प्रो. सिंह ने बताया कि नैक टीम ने महाविद्यालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कृष्णमूर्ति की मूल्य आधारित शिक्षा, सहायक प्रबंधन, जीवंत और सहायक एल्यूमिनी एसोसिएशन, शिक्षण अधिगम के लिए अनुकूल वातावरण, अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण के लिए सराहना की है।

जुलाई में नैक की तीन सदस्यीय टीम ने किया था मूल्यांकन

नैक बंगलूरू की टीम ने 11 और 12 जुलाई को महाविद्यालय का मूल्यांकन किया था। इसमें प्रो. लथा पिल्लई, प्रो. जया भसीन और डॉ. रेखा कालिया शामिल थीं। नैक टीम ने महाविद्यालय के हरित वातावरण और जागरूकता के लिए किए गए प्रयासों को भी सराहा था। प्राचार्य ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बेहतरीन महिला महाविद्यालय है।

विज्ञापन

प्राचार्या ने आईक्यूएसी टीम के साथ शिक्षकों, कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. अंजना सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी त्रिकाल शर्मा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें