पर्यटक अब टेंट सिटी में रुकने के साथ ही मनोरम छटा को एयर बैलून में बैठकर निहार सकेंगे। इसका बेस डोमरी में बेस बनाया जाना है। गंगा पार रेती पर नवंबर से बैलून उड़ान भरेंगे। इसका खाका पर्यटन विभाग ने तैयार कर लिया है।
रोजाना 12 बैलून 100 से अधिक बार उड़ान भरेंगे। इसकी नियंत्रित उड़ान जमीन से करीब 400 से 500 फीट ऊंची रहेगी। खुली उड़ान में एयर बैलून करीब 700 से 800 फीट की ऊंचाई तक जा सकेंगे। एक बैलून में 20 से 25 लोग बैठ सकेंगे। बैलून की उड़ान के लिए 12 किलोमीटर की परिधि में स्थान चिह्नित किया गया है। उप निदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक एयर बैलून का संचालन सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक होगा। इसके टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से बुक किए जा सकेंगे।