फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनाया ये रिकॉर्ड, मलेशिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम हुआ दर्ज

Mon, 22 Jun 2020 12:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ।
विज्ञापन

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड बना दिया। विश्व में योग का 12 घंटे का वर्चुअल योग कार्यक्रम संपन्न कराने पर मलेशिया बुक ऑफ रिकार्ड में विश्वविद्यालय का नाम दर्ज हो गया। इस दौरान पूरे विश्व से अपील की गई कि योग अपनाएं कोरोना भगाएं और फिर से मुस्कुराएं।

विज्ञापन

छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अनवरत योग के ऑनलाइन आयोजन संपन्न हुए। यह आयोजन विश्व का पहला 12 घंटे का वर्चुअल ऑनलाइन योग का कार्यक्रम बना। मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि भी प्राप्त होगी।


मलेशिया की युवा कार्य और खेल मंत्री रिजाल मेरी कन नैना मेरी कन ने कहा कि योग भारत के ऋषि मुनियों द्वारा विश्व को दिया गया अनमोल उपहार है। मुख्य अतिथि मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री डॉ अधाम बाबा ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं है बल्कि यह बिना किसी खर्च के फिटनेस और वेलनेस की गारंटी भी देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलेशिया लोकसभा के सदस्य वाईवी प्रभाकरण ने कहा योग मन को शांति देता है। मोटिवेटर जग्गी वासुदेव ने कहा कि योग मानव की संपूर्ण समस्याओं का समाधान है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो टीएन सिंह ने कहा कि निराशा और भय के बीच योग आशाशक्ति और साहस है।

उन्होंने काशी विद्यापीठ और मलेशिया सरकार के साथ मिलकर मलेशिया के लिए योग शिक्षक तैयार करने के पाठ्यक्रम के संचालन की बात कही। आयोजन को बीएचयू के प्रो बीके त्रिपाठी, बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जीडी शर्मा, अमरकंटक के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रो आलोक श्रोत्रीय ने संबोधित किया। स्वागत मलेशिया एसोसिएशन आफ योग इंस्ट्रक्टर के अध्यक्ष मणि शेखर ने किया। संचालन नरेन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरेराम पांडेय ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें