फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के ट्वीट पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, लिखी- मैं थाने में आकर परिवार के साथ...

Thu, 14 Mar 2019 07:26 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
टि्वटर (प्रतीकात्मक चित्र)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला ने पुलिस को ट्वीट कर के ऐसा काम करने की अनुमति मांगी है कि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय पुलिस तक हरकत में आ गई। 

विज्ञापन


जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला धर्मपुर गांव निवासी फिरंगी यादव और उनकी पत्नी सरोजा देवी पुलिस स्टेशन के चक्कर काट कर परेशान हो गए है। सरोजा देवी पिछले तीन महीने से जान की सुरक्षा के लिए गुहार लगा रही हैं। उसका पति फिरंगी यादव मुंबई में रह कर नौकरी करता है। वहीं, सरोजा देवी बेला धर्मपुर गांव में घर पर अकेले रहती हैं।

सरोजा का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग सरोजा देवी के साथ बलात्कार और मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं। सरोजा देवी ने पुलिस को बताया कि दबंग अवैध खनन और शराब का ठेका चलाने का काम करते है। साथ ही आरोपियों की पुलिस से मिलीभगत भी है। जिससे पुलिस दबंगों पर न तो मुकदमा दर्ज कर रही है न ही कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

दो दर्जन से ज्यादा बार कर चुकी है शिकायत

महिला का ट्वीट - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिवार ने बताया कि लगभग दो दर्जन से ज्यादा बार पुलिस से शिकायत कर चुके है। पुलिस, क्राइम, अपराध समेत कई विभागों ने मामले की जांच के लिए शिकायती पत्र दे चुके है। पुलिस विभाग ने हर बार इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

पुलिस के ढीले रवैये से परेशान हो कर सरोजा देवी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के टि्वटर एकाउंट पर लिखा कि मेरा पुलिस के ऊपर से विश्वास उठ गया है। इसलिए मुझे पुलिस प्रशासन से चोलापुर थाने में परिवार के साथ आत्मदाह करने की अनुमति दी जाए। 
विज्ञापन

पुलिस का तो कुछ और ही कहना है...

यूपी पुलिस का ट्वीट - फोटो : amar ujala
इसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यूपी पुलिस ने तुरंत वाराणसी पुलिस के साथ ही वाराणसी के आईजी रेंज और एडीजी जोन से मामला संज्ञान में लेने के लिए कहा। साथ ही कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने चोलापुर पुलिस को मामले की छानबीन कर के कार्यवाही करने के लिए कहा है।

इस संबंध में चोलापुर पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता मुंबई में रहता है। वह लगातार झूठी शिकायत कर रहा है। इस मामले में कई विभाग अपनी जांच रिपोर्ट भी दे चुके हैं। शिकायतकर्ता जिन्हें आरोपित कर रहा है उनसे उसका भूमि विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस अपनी विधिक कार्रवाई कर चुकी है।

शिकायतकर्ता मुंबई से आरोप लगाता है और जब उसे थाने बुलाया जाता है तो वह नहीं आता है। वहीं सरोजा देवी के द्वारा आत्मदाह करने की बात पर क्षेत्राधिकारी पिण्डरा ने बताया कि ऐसे किसी भी मामले की जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें