फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: आज भी बारिश की संभावना, आसमान में छाए बादल, जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Tue, 20 Jul 2021 09:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में आज भी बारिश का मौसम बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, बारिश से किसान भी खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। उनका कहना है कि यह मौमस अगले कई दिनों तक बना रह सकता है। हालांकि मंगलवार की सुबह में उमस परेशानी बढ़ा रही है, वहीं हवा के झरोखे भी चल रहे हैं।

करीब 20 दिन से झमाझम बारिश को तरस रही काशी की जमीन पर नम पुरवा हवाओं के साथ आए बादल जमकर रविवार को जमकर बरसे थे।  जिससे न सिर्फ गर्मी और उमस से बेहाल लोग को सुकून मिला। वहीं किसान भी मुस्कुरा उठे। सोमवार को भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में तापमान में भी पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 22.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मैदानी भागों में फिर से मानसून की सक्रियता की वजह से ही मौसम बदला है। अभी दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम रहेगा।

विज्ञापन

बारिश के बाद तो कई इलाकों में धान की रोपाई भी शुरू हो गई। नहर के पानी के भरोसे धान की खेती करने वाले बड़ागांव के किसान इकबाल सिंह, प्यारे पटेल, मोहसिन रजा शास्त्री, गणेश पटेल, अशोक सिंह पटेल का कहना है कि नहर पहले से ही सूखी थी और ऊपर से बारिश न होने से परेशानी और बढ़ गई थी। रविवार की बारिश से थोड़ी राहत मिली है। 

छह घंटे से बंद रही बिजली
बारिश बंद होने के बाद आईटीआई उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। मोहनपुर कॉलोनी, नसीरपुर समेत कई इलाकों में दोपहर 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम लगभग छह बजे तक यहां बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें